नफीस खान सीहोर।
मध्य प्रदेश के सीहोर में 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। इछावर नादान गांव में एक एंबुलेंस अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ओर स्कूली छात्रों ने एंबुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट कराने की कोशिश की लेकिन गाड़ी चालू नहीं हुई। यह घटना जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार के दिन एंबुलेंस किसी कॉल पर नहीं जा रही थी बल्कि खाली लौटते हुए जिला अस्पताल की ओर बढ़ रही थी। अचानक खराब होने से वाहन बीच सड़क पर ही रुक गया। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को दोबारा चालू करने की कोशिश नाकाम रही।
खराब व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
जिले में 108 एंबुलेंस के खराब होने की घटनाएं नई नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक कई बार एंबुलेंस रास्ते में खराब होने की शिकायतें मिल चुकी हैं। नागरिकों का कहना है कि कई मामलों में मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में देरी होने से उनकी स्थिति गंभीर हो जाती है, लेकिन फिर भी सेवा में कोई सुधार नहीं दिख रहा।
स्थानीय ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 सेवा की बदइंतजामी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो समय पर गाड़ियों की मरम्मत करवा रही है और न ही कंपनी पर कोई कार्रवाई कर रही है। आगे कहा कि लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है।
Continue With Google
Comments (0)