गेहूं की फसल बेची व्यापारी को
भुगतान देने में कर रहा टालमटोल
किसान बच्चों समेत बैठे बेयरहाउस के गेट पर
बरगी : बरगी में गेहूं की फसल बेचने के बाद अपनी उपज का भुगतान पाने के लिए किसानों को व्यापारी के कई चक्कर काटने पड़े और तब भी व्यापारी द्वारा उपज का पैसा देने में टालमटोल करने पर मजबूरन वेयरहाउस के गेट पर बच्चों सहित धरने पर बैठने पड़ा
मामले की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई
यह है मामला: बरगी क्षेत्र के किसानों ने गेहूं की फसल निगरी स्थित भानु प्रताप वेयर हाउस में खरीदी कर रहे कन्नोज ग्रीन एग्रो कंपनी को बेची थी जिसका भुगतान कंपनी के कर्मचारी द्वारा 8 से 10 दिन में करने को कहा था परंतु डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी जब टालमटोली चलती रही और जब वेयर हाउस से मॉल उठने लगा तो किसानों ने गेट पर धरना दे दिया
सरकार किसानों के लिए बड़ी बड़ी योजना जरूर बना ले परंतु धरातल पर किसान किस हद तक परेशान है
Continue With Google
Comments (0)