14 साल से फरार स्थायी वारंटी आखिरकार गिरफ्त में, आलोट पुलिस को बड़ी सफलता
आलोट। रतलाम पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे एक कंजर स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राजन उर्फ घासलाल पिता किशन उर्फ नाहर सिंह कंजर (35 वर्ष), निवासी ग्राम टोकड़ा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, आरक्षक ईश्वर सिंह (आर. 838), विषेंद्र (आर. 1033), दीपक पाटीदार (आर. 490) एवं अनिल कुमार (आर. 382) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Continue With Google
Comments (0)