बेगमगंज
ठेकेदार की लापरवाही ओर मनमानी के चलते श्मशान भूमि पर बन रही दुकानों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
बेगमगंज। श्मशान भूमि की जगह पर निर्माणाधीन दुकानों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मौके की तस्वीरों में निर्माण कार्य में मिट्टी, मुरम और छोटे-बड़े पत्थरों का मिश्रण दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग से जुड़ी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां निर्माण सामग्री को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी के अभाव में निर्माण कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल
निर्माण स्थल पर उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराने, निर्माण सामग्री के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण कराने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहता है।
Continue With Google
Comments (0)