सौसर के पूर्व SDOP के.के. वर्मा पर दुष्कर्म का मामला
पांढुर्णा/सौसर। सौसर के पूर्व एसडीओपी के.के. वर्मा के खिलाफ 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त अधिकारी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 2017 से 2023 के बीच शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
जांच के दौरान हुई थी पहचान
महिला के बयान के मुताबिक वर्ष 2017 में उसके परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट के मामले में उमरानाला चौकी में प्रकरण दर्ज हुआ था। उस मामले की जांच तत्कालीन सौसर एसडीओपी के.के. वर्मा कर रहे थे। इसी दौरान महिला की उनसे पहचान हुई।
महिला का आरोप है कि इसके बाद मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई और अधिकारी उसके घर के सामने आकर भी उससे मुलाकात करने लगे।
सरकारी आवास में संबंध बनाने का आरोप
शिकायत के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित तौर पर धमकी दी गई। महिला ने सौसर स्थित सरकारी आवास में भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था। शिकायत में गाली-गलौज और मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं।
ट्रांसफर के बाद भी संपर्क का दावा
महिला के अनुसार वर्ष 2018 में के.के. वर्मा का सिवनी ट्रांसफर हो गया, लेकिन संपर्क बना रहा। इसके बाद भोपाल ट्रांसफर के दौरान भी संपर्क जारी रहने का दावा किया गया है।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे सेवानिवृत्ति के बाद शादी करने का भरोसा देता रहा और इसी भरोसे पर संबंध बनाए रखे।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म सहित संबंधित दंडात्मक धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सौसर न न्यायालय में पेश किया गया
Continue With Google
Comments (0)