*बड़ी खबर/छतरपुर-*
*छतरपुर में महिला की धारदार हथियार से हत्या, सुनसान घर में वारदात से मचा हड़कंप*
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चा जेल के पास अमलताश कॉलोनी के बगल में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
मृतिका की पहचान मालती प्रजापति (25), पति सुमन कुमार, निवासी थरा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या ससुराल में उस समय हुई, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना करीब दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला पर हमला किया।
वारदात के दौरान महिला का 7 वर्षीय बेटा घर के आसपास साइकिल चलाता रहा, जबकि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी मां के साथ इतनी बड़ी घटना हो चुकी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतिका का भाई पुष्पेंद्र प्रजापति जो बजरंग नगर में किराये से रहता है जब आया तो भांजा घर के बाहर खेल रहा था जब जाकर देखा तो मृत अवस्था से पड़ा बहन का शव पड़ा था तत्काल पुष्पेंद्र ने पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल किया।
मृतिका का पति सुमन कुमार प्राइवेट तौर पर पशु चिकित्सा संबंधी काम करता है और गांव-गांव जाकर काम करता है। घटना के समय वह ढिलापुर गया हुआ था। बताया गया है कि परिवार ने इसी साल दीपावली के दौरान नए मकान में गृह प्रवेश किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मौके पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा,सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीया सहित पुलिस बल
Continue With Google
Comments (0)