आलोट/ताल। खाचरोद जेल से फरार हुए तीन विचाराधीन कैदियों में शामिल दुष्कर्म के आरोपी और 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को ताल थाना की खारवा चौकी पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दौलतगंज के समीप मंडावल रोड पर अवैध धारदार तलवार के साथ घूमते हुए दबोचा गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी नया प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को खाचरोद जेल से विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम तथा नारायण जाट फरार हो गए थे। इस मामले में थाना खाचरोद में अपराध क्रमांक 529/2025 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी आलोट पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान शुक्रवार को खारवा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी गोपाल कीर दौलतगंज के पास मंडावल रोड पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई। इस पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपाल कीर मूल रूप से उज्जैन जिले के ग्राम मालाखेड़ी का निवासी है और वह वर्ष 2024 के अपराध क्रमांक 291/2024 में अपहरण, मारपीट, धमकी, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मामले में खाचरोद जेल में निरुद्ध था, जहां से वह फरार हो गया था।
गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक स्वराज डाबी, प्रधान आरक्षक निकोलस लकड़ा तथा आरक्षक देवेन्द्र कायस्थ, निलेश शर्मा, निलेश सक्सेना और हरिशंकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Continue With Google
Comments (0)