लोकेशन धार मध्य प्रदेश
स्लग; - -- धार पुलिस की बड़ी कामयाबी : 48 घंटे में लूट-अपहरण-हत्या का खुलासा
फिल्मी स्टाइल में दिया घटना को अंजाम पूरे सडयंत्र से किया काम तमाम
एंकर ;; --- धार पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया।पिछले दो दिन पूर्व 11 अप्रैल को डही के ए.एन. ऑटो डीलर पर टेस्ट ड्राइव के बहाने बोलेरो गाड़ी (MP04TB3572) को लूट की साजिश में टेस्ट ड्राइव पर ले गए आरोपी और कर्मचारी साहिल का अपहरण कर गाड़ी लूट के बहाने से ले गए थे मगर कर्मचारी गाड़ी को वापस ले जाने की बात पर कर्मचारी की आरोपियों ने हत्या कर दी थी जिसका शव कल सुसारी की झाड़ियों में मिला था जिसके बाद पुलिस ने तत्काल शव को की जांच शुरू की ओर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की थी जिस पर पुलिस को 24 घंटे में ही तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील मेड़ा (23 वर्ष, जिला अलीराजपुर) सहित दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। शव सूसारी के पास जंगल में मिला था।
सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तेज़ तहकीकात से पुलिस ने तीनों को पकड़ कर जेल भेजा
धार जिला पुलिस कप्तान ने इस मामले को बहुत तेजी से सुलझाकर सराहनीय कार्य किया है।साथ ही पूरी पुलिस टीम की सराहना की
बाइट पुलिस जिला कप्तान मयंक अवस्थी
ब्यूरो रिपोर्ट धार घनश्याम पाटीदार

Continue With Google
Comments (0)