प्रदीप श्रीवास्तव
थाना गंजबासौदा शहर पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो मोटर एवं बारदाना बरामद किया है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब ₹2.20 लाख है।
फरियादी केयूर पिता जयेस शाह, निवासी मेन रोड गंजबासौदा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी गल्ला मंडी स्थित उनकी दुकान पर रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर दो मोटर एवं बारदाना चोरी कर लिया गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर गोलू उर्फ मुच्छड़ रैकवार ,
दीपक ओझा, प्रमोद विश्वकर्मा ,
रवि अहिरवार सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार लिया गया।
Continue With Google
Comments (0)