आलोट। नगर के जगदेवगंज क्षेत्र में संचालित एक प्रतिष्ठान इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर एक ओर स्वागत ट्रेडर्स को किराना एवं ड्राय फ्रूट विक्रेता तथा दूसरी ओर नवरत्न फर्टिलाइजर को खली एवं रासायनिक खाद के विक्रेता के रूप में दर्शाया गया है। एक ही छत के निचे दोनों प्रकार के व्यवसाय संचालित होने से अब नियमों और प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ हि रासायानिक खाद बेचते समय उसकी डस्ट किराना सामान हल्दी मिर्ची मैदे आदी अन्य खाद्य पदार्थो मे उडती है
जहां खाद्य सामग्री का विक्रय किया जाता है, वहीं रासायनिक उर्वरक एवं कृषि उपयोग की सामग्री का भंडारण और बिक्री आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। दुकान के बाहर पेढ़ी पर रखी खाद की बोरियां भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
मामले में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ खाद्यान्न विभाग की कार्यप्रणाली भी कटघरे में दिखाई दे रही है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी नियमित निरीक्षण और मानकों की जांच करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि किराना और खाद का संयुक्त संचालन नियमों के अनुरूप नहीं है तो अब तक संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
खाद्यान्न विभाग की जिम्मेदारी खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय पर निगरानी रखना है, लेकिन नगर में खुलेआम किराना सामग्री के साथ रासायनिक खाद रखे जाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।
वहीं खाद्य विभाग की निष्क्रियता को लेकर भी लोग नाराज दिखाई दे रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय-समय पर जांच और निरीक्षण सेम पलिंग होते तो इस प्रकार की स्थिति सामने नहीं आती।
प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें। नगर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि संबंधित विभाग कार्रवाई करते हैं या फिर मामला केवल चर्चाओं तक ही सीमित रहेगा।
Continue With Google
Comments (0)