मोहगांव मुंगनापार के जंगलों में दिनदहाड़े जल रहे सागौन, वन्यजीव भी चपेट में: वन अमला घरों में आराम फरमा रहा
*सौसर*: पांढुर्णा जिले के मोहगांव क्षेत्र के घने जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना बड़े-बड़े सागौन के पेड़ जलकर राख हो रहे हैं। आग की चपेट में आकर कई वन्यजीव भी जिंदा जल गए हैं।
*वन अमले पर लापरवाही के आरोप*:
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब जंगल धू-धू कर जल रहे हैं, तब सौसर वन विभाग अमला और मोहगांव वन विभाग अमला अपने घरों में आराम फरमा रहा है। कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने या निगरानी की गंभीरता नहीं दिखा रहे।
*करोड़ों खर्च, फिर भी बेबस जंगल*:
एक ओर मध्य प्रदेश सरकार वनों, जंगलों और पेड़-पौधों को बचाने के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वन विभाग को आधुनिक उपकरण और संसाधन भी दिए गए हैं। इसके बावजूद मोगा क्षेत्र में दिनदहाड़े जंगल जल रहे हैं और जिम्मेदार कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
*उठ रहे सवाल*:
सवाल यह है कि जब सरकार वन संरक्षण के लिए इतना बजट दे रही है तो वन अमला इतना लापरवाह क्यों है? आग से कीमती सागौन नष्ट हो रहा है, वन्यजीवों की जान जा रही है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मोगा के घने जंगल खत्म हो जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने वन मंडल अधिकारी से तत्काल गश्त बढ़ाने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
---
Continue With Google
Comments (0)