*एम.सेंड के अवैध परिवहन में लिप्त डम्फर चालक पकड़ा गया,*
*डम्फर मय अवैध एम.सेंड के जप्त*
थाना प्रभारी बरगी परिवीक्षाधीन डीएसपी श्री हेमंत कुमार ने बताया कि आज दिनांक 25-1-26 को दौरान पेट्रोलिंग ग्राम मानेगांव में आयसर कम्पनी का डम्फर क्रमांक एमपी 20 जी ए 6747 मेन रोड पर मिला जिसे रोक कर चैक करने पर खनिज एम.सेंड लोड होना पाया गया, डम्फर चालक नेे नाम पता पूछने पर सूरज रजक उम्र 22 वर्ष निवासी शिल्पीनगर थाना भेड़ाघाट बताया, डम्फर में लोड एम.सेंड के संबंध मे पूछने पर रायल्टी तथा मौके पर कोई दस्तावेज नही ंहोना बताते हुये वाहन मालिक मामा उर्फ सुदर्शन जैन के कहने पर मानेगांव से एम.सेंड लोड कर शहर में बेचने हेतु ले जाना बताया। आरोपी डम्फर चालक सूरज रजक के कब्जे से आयसर कम्पनी का डम्फर क्रमांक एमपी 20 जी ए 6747 मय एम.सेंड के जप्त करते हुये आरोपी चालक एवं वाहन मालिक मामा उर्फ सुदर्शन जैन के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 130(3), 117 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*उल्लेखनीय भूमिका-* एम.सेंड के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डे, आरक्षक प्रताप पन्द्रे की सराहनीय भूमिका रही।
अवैध परिवहन करते डंफर जप्त
बरगी पुलिस ने की कार्यवाही
Continue With Google
Comments (0)