बड़ी खबर: बरगी डैम की केनाल टूटी, सगड़ा गांव के पास मचा हड़कंप
जबलपुर।
जबलपुर जिले के बरगी डैम से निकली केनाल सगड़ा गांव के पास अचानक टूट गई, जिससे आसपास का पूरा इलाका पानी से लबालब भर गया। केनाल टूटते ही तेज बहाव के साथ पानी खेतों में घुस गया और कई एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब केनाल से खेतों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन अत्यधिक मात्रा में पानी होने के कारण केनाल का एक हिस्सा टूट गया। पानी का तेज दबाव इतना ज्यादा था कि कुछ ही मिनटों में आसपास के खेत तालाब में तब्दील हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव के कारण नुकसान होने से नहीं रोक पाए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि केनाल की समय-समय पर मरम्मत और निगरानी नहीं की गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
Continue With Google
Comments (0)