सरदारपुर। राजगढ़ में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म जान से मारने की धमकी और अवैध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की थी और बाद में डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया, आरोपी यहां भी नही रुका वह पीड़िता को धर्म परिवर्तन कराने दिल्लीि तक ले गया, इसी बीच राजगढ़ पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से दस्तकयाब कर लिया।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार राजगढ़ निवासी 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दोस्ती करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू निवासी मुरादाबाद उत्त रप्रदेश से हुई थी। आरोपी राजगढ़ में ही पीडिता के घर के समीप किराए से रहकर कारपेंटर का काम करता था उसने ने शुरुआत में अपनी मुस्लिम पहचान छिपाई और खुद को सोनू बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
जबरन दुष्कर्म किया -
शिकायत में बताया गया कि करीब दो साल पहले आरोपी ने युवती को अपने कमरे पर बुलाकर पहली बार जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार डरा-धमकाकर उसका शोषण करता रहा। कुछ समय पूर्व जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया लेकिन साथ ही शर्त रखी कि उसे इस्लाम धर्म अपनाना होगा और नमाज पढ़नी होगी।
धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव-
फरवरी और मार्च 2026 के दौरान आरोपी पीड़िता को झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां कोर्ट में कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए और निकाह के लिए मौलवी से भी मिलवाया गया। दिल्ली में रहते हुए पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी उसे दरगाह ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की जिद करने लगा। इसी बीच राजगढ़ थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और युवती को सुरक्षित बरामद कर राजगढ़ लाया गया। पहले आरोपी के डर से युवती चुप रही और आरोपी के खिलाफ बयान नही दिए, परिजनों के सहयोग से उसने अब पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू पिता रईस अहमद के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ दुष्कमर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज की थी, गुमशुदगी की जांच करते हुए पुलिस युवती व आरोपी को दिल्लीं से लेकर राजगढ़ पहुंची थी। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरु करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को अरेस्टक कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई मकान मालिक अपने यहां किराएदार रखता है और इसकी सूचना थाने में नहीं देता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Continue With Google
Comments (0)