परिजन खेत पर कटाई करते रहे और घर की हौदी के डेढ़ साल की मासूम पानी में डूबने से मौत

 

सनाया पिता ठाकुर दास पटेल उम्र डेढ़ साल निवासी ग्राम घूरा थाना बमीठा 

घटना मंगलवार की रात करीब 8 बजे की है। बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। तभी बच्ची खेलते खेलते आंगन में बनी पानी की हौदी में गिर गई। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर कटाई में लगे हुए थे जब मां सविता घर पहुंची तो बच्ची को देखा कि पानी की हौदी में डूबी हुई है। परिजनों की मदद से निजी वाहन से बच्ची को बमीठा के अस्पताल ले गए। 10 से 15 मिनट तक डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया लेकिन बच्ची हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों को जिला अस्पताल लेकर जाने के लिए कहां जहां परिजन निजी वाहन से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में डॉक्टर रवि सोनी ने जांच कर मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिवार में सनाया सबसे छोटी बेटी थी। वही इस घटना से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का कहना हैं कि हम सभी खेत पर फसल कटाई का कार्य कर रहे रहे थे। सभी बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे उसी दौरान सयाना कैसे पानी की हौदी में गिर गई। कितनी देर से पानी में डूबी रही इसकी कोई जानकारी नहीं है। जब घर पर उसकी मां पहुंची तो उसने बच्ची को बाहर निकाला और रोते हुए अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। बिना देरी किए पड़ोसी के चार पहिया वाहन से नगर के अस्पताल ले गए जहां बच्ची की सांस चल रही थी लेकिन डॉक्टर ने जांच कर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहां जहां परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे इमरजेंसी में डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस के माध्यम से पंचनामा कर शव का पीएम किया जायेगा और परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।