एंकर/- मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन गांव के पास गुरुवार दोपहर ईंट से भरे ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी से पलट गया। जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मडियादो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। अन्य घायलों को हटा रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के मडदेवरा थाना बक्सवाहा  से ईट भरकर ट्रक आ रहा था। जिसमें ड्राइवर सहित 7 लोग सवार थे। मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन गांव के पास लंबी घाटी पर ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया और ट्रक 15 फिट गहरी घाटी में पलट गया। ट्रक में सवार सभी लोग घायल हो गये। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 के माध्यम से सभी को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मडियादो लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हटा रेफर कर दिया गया। इस हादसे में कमला आदिवासी की मौत हो गई। वहीं चेतराम आदिवासी, रामकरण निषाद, भगवानदास आदिवासी, मूलचंद आदिवासी, पन्ना लाल आदिवासी, पप्पू आदिवासी निवासी  मड़देवरा थाना बक्सवाहा जिला छतरपुर घायल हो गये। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के चालक रामकरण निषाद ने बताया कि घाटी पर स्टेरिंग पूरा नहीं कटा जिससे ट्रक आनियंत्रित होकर घाटी से नीचे पलट गया।