गढ़ाकोटा के सांदीपानी शासकीय साबू लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
गढाकोटा। सागर जिले के गढ़ाकोटा में बुधवार के दिन मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सांदीपनी शासकीय साबूलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एस. एस.ठाकुर एवं जयकांत खरे ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
अपने संबोधन में मनोज तिवारी ने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों की मुस्कान और उत्साह यह संदेश देता है कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सच्ची कुंजी है। विद्यालय का पहला कदम ही जीवन की मजबूत नींव रखता है और यहीं से बच्चों के सपनों को उड़ान मिलती है।
इस दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें पुस्तकें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात मनोज तिवारी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर पूड़ी-खीर का भोजन किया और उनके साथ आत्मीयता का आनंद साझा किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों सहित पार्षदगण और शिक्षकगण,बच्चे मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)