ओंकारेश्वर 
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आदिवासी परिवार की छात्रा हर्षिता माहिल्या पिता ओमप्रकाश माहिल्या ने मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। हर्षिता ने कुल 450 अंक अर्जित कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे नगर का नाम गौरवान्वित किया है। तो वहीं बारहवीं में श्रद्धा यादव पिता दिनेश यादव ने 85% अंकों के प्रथम तथा बसंत नरसिंह ने बारहवीं में 76% अंकों के साथ कक्षा में द्वितीय स्थान हासिल किया 

छात्र छात्राओं की इस शानदार सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर और बधाइयाँ देकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विद्यालय के शिक्षकों एवं मित्रों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी ने बच्चों कि मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

ओंकारेश्वर के एकमात्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से इस तरह का उत्कृष्ट परिणाम क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।