हाइटेक लाइब्रेरी की स्थापना चार वर्ष हुए पूर्ण, इस अवसर पर अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम।

मुलताई।नगर की हाईटेक लाइब्रेरी नगर पालिका मुलताई में लाइब्रेरी के सफलतापूर्ण संचालन पर चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अभ्यर्थियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर पालिका परिषद् मुलताई के तत्वावधान में संचालित हाईटेक लायब्रेरी मुलताई अपने सतत् चार वर्ष के सफ़र को पूर्ण कर चुकी हैं। 05 मार्च 2022 को विधायक मुलताई और नगर पालिका परिषद् मुलताई के मार्गदर्शन में लाइब्रेरी की नींव पड़ी थी। जो वर्तमान तक अपने सतत् संचालन के माध्यम से अनेक अभ्यर्थियों के सपनों को पंख देने में एक सशक्त माध्यम के रूप में अपने अस्तित्व को बनाए हुए हैं। लाइब्रेरी में ग्रामीण अंचल और दुरस्त क्षेत्रों से विभिन्न परीक्षाओं और विषयों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अध्ययन करते हैं। जहां उन्हें उत्तम बैठक व्यवस्था, वाई-फाई सुविधा और सुयोग्य पढ़ाई का वातावरण प्राप्त होता है। गुरुवार को इसी तारतम्य में अभ्यर्थियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभ्यर्थियों ने विभिन्न परीक्षाओं में अपना स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों के विचारों को सुना और उनसे प्रेरित हुए। साथ ही लाइब्रेरी प्रभारी श्री संजय गोहे, श्रीमती सुष्मिता बड़ोदे एवं यूजीसी में अपना स्थान प्राप्त कर चुके लोकेश सेवतकर ने केक कटिंग कर तथा अपने विचारों से सभी का उत्साहवर्धन किया। साथ ही अमन देशमुख, गौरव मुसरे, सुभागी, साक्षी और कृति ने भी अपने विचारों और अपने अनुभावों से सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक हुरमाड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में मुख्य रूप से दीपक कुलकर्णी, जितेंद्र, तेजस आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में अतिथियों और अभ्यर्थियों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।