मिडास एडु सिटी एवं मिडास कॉन्सेप्ट स्कूल के नए परिसर का भव्य शुभारंभ
सौंसर। सौंसर के शिक्षा जगत में एक नई शुरुआत करते हुए मिडास एडु सिटी एवं मिडास कॉन्सेप्ट स्कूल के नए एवं अत्याधुनिक परिसर का 23 जून को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक एयर शो से हुई। इसके बाद बारिश शुरू हो गई, लेकिन मौसम भी उत्साह को कम नहीं कर सका। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बारिश के बीच पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। यह अनूठा आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है।
मिडास कॉन्सेप्ट स्कूल का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल को विकसित कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।
विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें AI एवं Robotics Lab, Open Air Theatre, Skill-Based Learning, Personality Development Program, आधुनिक स्मार्ट कक्षाएँ तथा नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था प्रमुख हैं। यहाँ बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार सीखने, सोचने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।
मिडास एडु सिटी का संदेश है—
"जहाँ शिक्षा के साथ बनता है भविष्य, व्यक्तित्व और सफलता का नया आधार।"
Continue With Google
Comments (0)