Thu, 6 Aug 2026
ताज़ा खबर
सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय
06:57 PM
Logo

सालबर्डी शिवधाम महाशिवरात्रि मेला पूर्व शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

आपसी समन्वय और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए शांति समिति का एक ग्रुप भी बनाया गया। 

सालबर्डी शिवधाम महाशिवरात्रि मेला पूर्व शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

सालबर्डी शिवधाम महाशिवरात्रि मेला पूर्व शांति समिति की बैठक संपन्न मुलताई: मासोद पुलिस चौकी में सालबर्डी शिवधाम महाशिवरात्रि मेले के सफल आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचों, शांति समिति के सदस्यों और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, जहां महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान गांवों में होने वाले आपसी झगड़ों और छोटे-मोटे विवादों को ग्राम स्तर पर ही आपसी समझाइश से सुलझाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखा जा सके।

इसके अलावा, महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर, आपसी समन्वय और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए शांति समिति का एक ग्रुप भी बनाया गया।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने ग्राम पंचायत स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था अधिक मजबूत होगी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सालबर्डी शिवधाम महाशिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सालबर्डी शिवधाम महाशिवरात्रि मेला पूर्व शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
Reactions
Comments (0)
× Full-size image
Ad

Sponsored