150 से अधिक लोक दल महोत्सव में लेंगे भाग l अधिकारियों ने महोत्सव को लेकर व्यवस्था का लिया जायजा

 

नेपानगर। नगर में प्रतिवर्ष होली के पावन पर्व पर आदिवासी परंपरा द्वारा मनाया जाने वाला भगोरिया महोत्सव 1 मार्च को मनाया जा रहा है। अभिव्यक्ति संस्था और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में नगर के नेहरू स्टेडियम में मनाया जाने वाला भगोरिया महोत्सव के लिए थाना प्रभारी और तहसीलदार द्वारा मौका मुआयना किया गया। दोपहर 12 बजे के करीब नगर के थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल, तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले सहित संस्था के संरक्षक प्रवीण काटकर और अध्यक्ष रोहित यादव ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर लगने वाले भगोरिया महोत्सव पर टेंट पानी और साफ सफाई सहित सुचारू रूप से यातायात की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। संस्था के संरक्षक प्रवीण काटकर ने बताया कि भगोरिया महोत्सव में निमाड़ और मालवा अंचल के आदिवासी समाज बड़ी संख्या में पहुंचते है। 1.50 से अधिक आदिवासी दल इस भगोरिया महोत्सव में अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। संस्था के अध्यक्ष रोहित यादव ने आदिवासी दलों से अनुरोध किया है कि होली पर्व पर नगर में लगने वाले भगोरिया महोत्सव ज्यादा से ज्यादा दल शामिल होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नेपानगर क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति को मजबूत और प्रोत्साहन देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि आयोजन में प्रत्येक लोक दल को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 

24 फरवरी से शुरू हो गए है जिले में भगोरिया महोत्सव

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले भगोरिया हाट बाजार 26 फरवरी को अंबा और खातला, 27 नावरा, 28 बोरी बुजुर्ग, 1मार्च को नेपानगर और 2 मार्च को धूलकोट में में मनाया जाएगा l