नेपानगर में आज अभिव्यक्ति सोशल,कल्चरल एंड सोसाइटी नेपा द्वारा पहला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेपानगर के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में भगोरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया। भगोरिया पुरे उत्साह के साथ मनाया गया। ढोल- मांदल की थाप और पारंपरिक नृत्यों ने समा बांध दिया। भगोरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में मांदल दल अपनी खास वेशभूषा में आदिवासी भाई बहन पहुंचे और अपने पारंपरिक नृत्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक मंजू राजेंद्र दादू द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। विधायक ने भी ढोल- मांदल की थाप पर नृत्य कर रहे दलों के साथ लोक नृत्य कर उत्साह वर्धन किया। इस बार भगोरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी भारी तादाद में लोग पहुंचे।

Continue With Google
Comments (0)