नेपानगर के वन परिक्षेत्र बुरहानपुर मंडल के अंतर्गत झांझर क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान में टास्क फोर्स, वन विभाग पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त कार्य बल द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए झांझर क्षेत्र में गए थे l
झांझर क्षेत्र में अतिक्रमण कार्यों द्वारा पथराव किया गया l पथराव से तीन जेसीबी मशीनों के कांच फोड़ दिए गए एक जेसीबी चालक के सिर पर चोट आई जिसे तत्काल मौके पर मौजूद एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया l
पथराव की घटना के बावजूद भी टीम द्वारा कार्रवाई जारी रखते हुए लगभग 190 हेक्टेयर क्षेत्र से उन 49 अवैध रूप से बनाई गई आधे अधूरे अस्थाई झोपड़ियां को हटाया गया तथा अतिक्रमण विरोधी ट् ट्रेंच खोदी गई l
इस कार्रवाई में बुरहानपुर के डीएफओ श्री विद्याभूषण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु श्री अजय गुप्ता, श्री एसडीओपी भागीरथ वाखला , एसडीओ बुरहानपुर अजय सागर एसडीओ विक्रम सुल्या नेपानगर, इसके अलावा अलग 500 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे l

Continue With Google
Comments (0)