आमला। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट आमला के अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा की सुपुत्री मनतशा लंघा का जन्मदिन 14 जून को सादगीपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर परिवारजन, रिश्तेदार, पत्रकार साथी एवं शुभचिंतक एकत्र होकर मानताशा की खुशहाल जिंदगी, बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं करेंगे।
जानकारी के अनुसार जन्मदिन समारोह को सादगी और आत्मीयता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केक कटिंग के साथ बच्चों के बीच खुशियां बांटी जाएंगी तथा परिवार द्वारा सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं नेक कार्यों के माध्यम से भी इस खुशी को साझा किया जाएगा।
परिवारजनों ने बताया कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और खुशियां बांटने का भी माध्यम है। इसी भावना के साथ इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से सादगीपूर्ण रखा गया है।
इस अवसर पर मित्रों, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने मनतशा लंघा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और लंबी उम्र की कामना की है। अल्लाह से दुआ की गई है कि वे हमेशा स्वस्थ, खुशहाल और तरक्की की राह पर आगे बढ़ती रहें।

Continue With Google
Comments (0)