नेपानगर। 35 वा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ समारोह संपन्न। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27 फरवरी 2026 को बाबा साहेब आंबेडकर जी प्रतिमा की वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न की गई। डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं भरत भाई परमार गुजरात से कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचशील ध्वज का धाजारोहण समाज के अध्यक्ष विनोद बाविस्कर ने किया वही नीले ध्वज का धाजारोहण प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने किया तथा पूजा वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक गरिमामय समारोह है, सन 1991 में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी जन्म शताब्दी पर प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले द्वारा सगरीय चौराहे पर छोटी प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसे कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज से 35 वर्ष पूर्व बहुत ही संघर्ष कर ऐतिहासिक प्रतिमा स्थापित कर समाज को यह धरोहर प्रेषित की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम इंगले डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ने की, वही कार्यक्रम में वरिष्ठ सहयोगी कार्यकर्ता सुरेश गोमटें ने मंच से प्रतिम स्थापित करने के उनके संघर्ष की जुबानी ओर इसमें विशेष भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता जो आज नहीं है उनको ओर उनके कार्यों को याद कर नमन किया, डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के द्वारा आगामी वर्ष में बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी यह आगाज किया गया। उन्होंने बताया कि यह धरोहर पूर्ण रूप से भारतीय बौद्ध महासभा के अंतर्गत आती है और हमेशा भारतीय बौद्ध महासभा की धरोहर रहेगी।
उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
वही प्रतिमा स्थापना के कार्यकर्ता सुरेश गोमटें, रमेश तायड़े, भगवान बिरहाडे, दगड़ू चूंचेकर, बाबूलाल धीवरे, राहुल शिंदे, एकनाथ महाले, लक्ष्मण मोहड़, एवं माता रमाई महिला मंडल अध्यक्ष देवकरना ताई गोपनरायण, पुष्पा बाई शंखपाल, मीना बाई साबे एवं समस्त महिला मंडल तथा भीम आर्मी नगर उपाध्यक्ष सुनील शिंदे, महासचिव आनंद गायकवाड़ सहित समस्त जन उपस्थित थे। वही
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी डॉक्टर विनोद पाटिल, मराठा समाज के अध्यक्ष राजू दामु पाटिल, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष योगिता राजू पाटिल,
दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर के अध्यक्ष विनोद बाविस्कर, सचिव नर्वेश तायड़े, भास्कर मेढे, अशोक गायकवाड़, सिद्धार्थ जे शिंदे, विजय विंकर, सुनील कामले, नवनीत जयवंत, रामराव तायड़े, अशोक थाटे, ईश्वर सुरवाड़े, संजय पोहरे, डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के नगर अध्यक्ष विष्णु थाटे, संदीप डाहाट मीडिया प्रभारी, भगवान आधाव, मानव गायकवाड़, अमन मोरे, रज्जाक पटेल, निसार खान, सलीम खान कव्वाल, सहित समस्त संगठन के कार्यकता उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)