कांग्रेस पार्षद धरना आंदोलन में आज दूसरे दिन बैठे रहे,उनकी कोई सुनवाई नहीं ली गई
नेपानगर में आज दूसरे दिन कांग्रेस के पार्षद धरना आंदोलन में बैठे रहे अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की मांग को लेकर किंतु ना किसी अधिकारी ने और ना ही किसी नेता ने उनकी समस्या को जानने के लिए उनके पास नहीं आये l
नेपानगर में नगर पालिका परिषद जबकि कांग्रेस की है और कांग्रेस के ही पार्षदों की समस्या है कहीं ना कहीं यह दिख रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष उनके साथ नहीं है यदि नगर पालिका अध्यक्ष उनके साथ होती तो कांग्रेस पार्षदों को विरोध करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है l
वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद कहना था कि मैंने मेरे वार्ड की सबसे बड़ी समस्या प्रभा पार्क का नवीनीकरण को लेकर मैंने कई बार अधिकारी एवं कर्मचारियों को कहा गया किंतु नवीकरण नहीं किया गया है और आज प्रभा पार्क में महिला दिवस कार्यक्रम प्रभाव पार्क में किया जा रहा है जबकि चार महिला पार्षद नगर पालिका के बाहर धरना आंदोलन पर बैठे हैं तो यह कैसा सम्मान है महिला दिवस पर l
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती विनोद पाटिल से पूछने पर उन्होंने बताया कि मुझे पाषर्द द्वारा धरने पर बैठे जाने की जानकारी नहीं दी गई उनकी जो भी समस्याएं हैं और कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा l

Continue With Google
Comments (0)