नेपानगर :- ग्राम मांडवा से सागफाटा तक रोड़ निर्माण कार्य किया जाना है। लेकिन उसके पहले रास्ते में पड़ने वाली पुलियाओं को तैयार किया जा रहा है। एक दो पुलिया निर्माण कार्य किया जाना बाकी है। लेकिन गांव वालों द्वारा बताया गया कि अभी रोड़ निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया लेकिन करीब 5 महीने से रोड़ पर गिट्टी बिछाई गई है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। गाड़ी स्लिप होने का डर बना रहता है रास्ते भर धूल उड़ती है। गिट्टी के कारण दुर्घटना भी हो रही है। अंदेशा बना रहता है कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाएं। सागफाटा से मांडवा तक करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर तक गिट्टी डालीं गई है। हम गांव वालों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। ठेकेदार द्वारा रोड़ निर्माण के साथ साथ गिट्टी बिछाई का कार्य किया जाना चाहिए था लेकिन रोड़ का कार्य शुरू किया नहीं गया और पहले ही गिट्टी बिछाई गई है। जबकि अभी रास्ते में नदी नाले की पुलियाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही इस समस्या को दूर करना होगा नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना होने के अंदेशे को नकारा नहीं जा सकता।