नेपानगर में डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाई।*
*प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत एफआरवी-07 को सूचना मिली कि ग्राम रतागढ में मोटरसाइकिल में साड़ी फंसने से एक बुजुर्ग महिला सरस्वती पति छुग्या बेलदार उम्र 75 वर्ष गिर गई है, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई है .*
*सूचना मिलते ही एफआरवी-07 बिना विलंब के घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की पुष्टि करते हुए तत्काल राहत कार्य प्रारंभ किया। घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नेपानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय उपचार प्रदान किया*
*इस दौरान एफआरवी स्टाफ ने मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए त्वरित निर्णय लिया और बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से नेपानगर हॉस्पिटल पहुंचाया**
*इस सराहनीय एवं जीवनरक्षक कार्य में डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक रंजू वास्केल, एफआरवी-07 के स्टाफ कांस्टेबल 22 लालसिंह , प्रधान आरक्षक 405 दिलीप एवं पायलट कैलाश राठौड़ की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने सूझबूझ, साहस और तत्परता के साथ कार्य करते हुए एक अनमोल जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।*

Continue With Google
Comments (0)