नेपानगर में नगर पालिका परिषद नेपानगर की पी आई सी की बैठक शाम 5:00 बजे होना थी लेकिन नगरपालिका सीएमओ के नगर से बाहर होने के चलते शाम 7 बजे रखी गई l लेकिन पीआईसी मेंबरों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी मोहन अलावा के मौजूद नहीं होने से नाराजगी जताते हुए बिना पीआईसी की बैठक से उठकर बाहर आ गए । बताया गया कि प्रभारी सी एम ओ विजय सिंह कुशवाह ने पी आई सी की बैठक शुरू की किन्तु पी आई सी मेंबरो ने देखा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी नहीं हैं और कहा कि हम सवाल जवाब किससे करेंगे। जिसके बाद पी आई सी बैठक को निरस्त किया गया l वही भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन पीआईसी मेंबर बिना भोजन के ही चले गए। लेकिन भोजन की व्यवस्था होटल से की गई थी।