Thu, 6 Aug 2026
ताज़ा खबर
सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय
07:50 PM
Logo

मुलताई में विद्युत तार बदलने के दौरान दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत

मुलताई में विद्युत तार बदलने के दौरान दर्दनाक हादसा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की स्काई लिफ्ट की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

मुलताई में विद्युत तार बदलने के दौरान दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत

खंभे पर तार बदलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, जांच शुरू मुलताई: बिरूल बाजार रोड स्थित पारेगांव 11 केवी फीडर पर पुराने बिजली तार बदलने का कार्य करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, आरडीएसएस कंपनी द्वारा मजदूरों से तार बदलने का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह आने से मजदूर सुमेर कुलस्ते (निवासी जिला मंडला) गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगर पालिका की स्काई लिफ्ट की सहायता से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करती है और संबंधित अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Reactions
Comments (0)
× Full-size image
Ad

Sponsored