ग्राम सांडिया के खेत में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
मुलताई क्षेत्र के ग्राम सांडिया में आज दोपहर लगभग 2:20 बजे जुगल किशोर बनखेडे के खेत में कड़वा और सूखी घास में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के खेतों में भी फैलने की आशंका पैदा हो गई, जिससे ग्रामीणों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल कर्मी राकेश गिरिश मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि संभावना जताई जा रही है कि सूखी घास और तेज धूप के कारण चिंगारी भड़क गई हो।
स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। प्रशासन ने किसानों से खेतों में सूखी घास व अवशेष जलाने में सावधानी बरतने की अपील की है।

Continue With Google
Comments (0)