मुलताई थाना पुलिस ने ड्रीम्स प्ले पब्लिक स्कूल में चलाया सड़क सुरक्षा अभियान।
थाना मुलताई पुलिस द्वारा स्कूलो मे छात्र-छात्राओ को यातायात, महिला संबंधी अपराधो एवं सायबर अपराधो के संबंध किया जागरूक । आज दिनांक 24.01.26 को थाना मुलताई पुलिस द्वारा यातायात, महिला संबंधी अपराधो एवं सायबर संबंधी अपराधो की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत ड्रीम्स पब्लिक स्कूल मुलताई मे बालिका दिवस व यातायात जागरुकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे, थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे , महिला प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर एवं थाना स्टाफ द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओ को यातायात, महिला संबंधी अपराधो एवं सायबर संबंधी अपराधो से संबंधित जानकारी प्रदाय कर जागरूक किया गया । निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार एवं थाना स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओ से निम्न बिन्दुओ पर चर्चा की गई – 01 नाबालिक बच्चो को वाहन न चलाने, वाहन मे चलते वक्त हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने एवं यातायात संबंधी जानकारी साझा कर जागरुक किया गया। 02 महिला सबंधी अपराधो के संबंध मे जानकारी देकर छात्र छात्राओ को जागरूक किया । 03 गुड टच/ बैड टच के संबंध मे छात्र- छात्राओ को समझाया एवं जागरूक किया । 04 विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करे, ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहें। 05 ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई वॉलेट्स/नेटबैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें। 06 टू-स्टेप वेरिफिकेशन / टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें। 07 सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां छुपाकर रखें एवं प्रोफाइल लॉक रखें। 08 इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स में खराबी आने पर, विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने रिपेयर कराएं। 09 पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पूर्व मेमोरी का डाटा वाइप कर फेक्ट्री रिसेट करें, जिससे कोई आपका निजी डाटा रिकवर न कर सके। 10 ऑनलाइन लॉटरी केबीसी, कैशबैक, जॉब, लोन, बीमा, शॉपिंग ऑफर्स आदि प्रलोभनों से सावधान रहें। 11 वैवाहिक धोखाधड़ी से सावधान रहें। मेट्रोमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित कर लें। 12 ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स वेबसाइट्स / एप्स का ही प्रयोग करें। 13 किसी संस्थान/कंपनी का कस्टमर केयर संपर्क की जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट्स एप्स का प्रयोग करें, गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर न खोजें।
Continue With Google
Comments (0)