मालनपुर के वार्ड क्रमांक 9 में एमपीआईडीसी के माध्यम से एक शासकीय गर्ल्स हॉस्टल बन रहा है और इसमें भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

 

ग्वालियर के निकट मालनपुर नगर परिषद के अंतर्गत एमपीआईडीसी विभाग के माध्यम से वार्ड क्रमांक 09 में करोड़ों की लागत से एक गर्ल्स हॉस्टल बन रहा है इस गर्ल्स हॉस्टल को बनाने वाली कंपनी भ्रष्टाचार की गोद में बैठना पसंद करती है हमने स्वयं जाकर इस बिल्डिंग का अवलोकन किया और धरातल पर जाकर कवरेज किया इस बिल्डिंग में दो प्रकार के सरिया इस्तेमाल हो रहे हैं एक तो जंग लगे हुए सरिया दूसरा अच्छी क्वालिटी के सरिया। इतना ही नहीं सीमेंट अपेक्षाकृत कम लगाया जा रहा है और श्रमिकों का जान जोखिम में डालकर कार्य कराया जा रहा है जब हम धरातल पर गए तो वहां पर गुंडा प्रवृत्ति के लोग धमकी देने लगे कि आप यहां पर कवरेज करने कैसे आए आप किसके परमिशन से आए हम अभी अनिल शर्मा से बात करते हैं अब इन भ्रष्टाचार्यों से भी रिपोर्टर को परमिशन लेने पड़ेगी ठेकेदार एवं विभाग की गठजोड़ से भ्रष्टाचार खूब हो रहा है। सुरक्षा का भी इंतजाम नहीं है ना तो श्रमिक हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं ना तो श्रमिक हैंड ग्लव्स का उपयोग कर रहे हैं सरल शब्दों में कहें तो किसी प्रकार की सेफ्टी की व्यवस्था ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को नहीं दी जा रही है।

इनके नजरों में श्रमिकों की जीवन की कीमत महत्वपूर्ण नहीं है।