रायआमला में भीषण आग: चार दुकानों को भारी नुकसान

मुलताई: रायआमला के मेन रोड पर मंगलवार देर रात करीब 11:20 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस आग की चपेट में आकर चार दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित दुकानों में बुधराव लाड़े, पंजाबराव लाड़े एवं अशोक गणेशे की दुकानें शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • पंजाबराव लाड़े की चाय एवं किराना दुकान
  • बुधराव लाड़े की पान ठेला एवं हार्डवेयर दुकान
  • अशोक गणेशे की कीटनाशक दवाई एवं कपड़ों की दुकान

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद मुलताई की फायर टीम और आठनेर नगर पालिका की फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझाने से आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बचा लिया गया।

आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका: फायर कर्मचारी मनोज सिंह, दीपक अहिरवार एवं सुमित पुरी की रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में चिंता की लहर पैदा कर दी है और प्रशासन से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की जा रही है।