आमला। थाना आमला पुलिस ने क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को आमला और बोडखी क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सट्टा संचालन सहित अन्य अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित कर लगातार दबिश दी।

कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने धारा 4(क) जुआ अधिनियम एवं धारा 49 बीएनएस के तहत 05 प्रकरण दर्ज किए हैं।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई:

मुकेश डंडारे (51) निवासी बोडखी, शाबीर खान (45) निवासी बिजली ऑफिस के पास आमला, अजय प्रजापति (32) निवासी आमला, अमरलाल प्रजापति (52) निवासी कुम्हारी मोहल्ला, परमानंद (57) निवासी बोडखी, डैनी उर्फ वीरेन्द्र चौहान, शादाब खान निवासी पीरमंजिल एवं अनिल डिंगिया निवासी भवानी नगर आमला के खिलाफ कार्रवाई की गई।

*जप्ती सामग्री:*

पुलिस ने मौके से 08 सट्टा पर्चियां, 05 पेन एवं 6,135 रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।