आमला । देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा संगठन में भी स्थानीय तौर पर यदा-कदा ऐसी तस्वीर सामने आती रही है, जब दल और संगठन में छोटे कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं।

 ऐसे में कई बार तो ऐसे हालात भी भाजपा में देखने को मिलते हैं जब पार्टी के वरिष्ठों को भी सवालों से बचते देखा गया है। रविवार दोपहर को जैसे ही आमला नगर परिषद में भाजपा संगठन द्वारा मनोनीत 6 पार्षदों के नाम सामने आए,संगठन में वर्षों से काम कर रहे ऐसे कार्यकर्ता जो पिछले कई वर्षों से पार्टी से किसी पुरस्कार की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन लोगों का दर्द छलक कर सामने आया है एल्डरमैन पार्षद की नियुक्ति पर आमला में पार्टी और संगठन से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति पर सवाल उठा दिया है। हालांकि अभी कोई भी कार्यकर्ता सामने तो नहीं आ रहा है, किंतु जिस तरह से कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं उसे एक बात तो बिल्कुल साफ है कि आने वाले दिनों में भाजपा को कुछ चुनौतियों का जरूर सामना करना पड़ेगा।

क्यों नाराज है कार्यकर्ता 

इस मौके पर भाजपा संगठन और पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने आकर अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि उनको एल्डरमैन पार्षदों की नियुक्ति पर कोई नाराजी नहीं है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मनोनीत पार्षदों में ज्यादातर सभी लोग पहले से ही पार्टी में कोई ना कोई जिम्मेदार पद पर मनोनीत है।ऐसे में दोहरी जिम्मेदारी और अन्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी सवालों का मौका जरूर दे रही है, इस मौके पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा है,कि हम सभी लोग उचित मंच पर अपनी बात जरूर रखेंगे।

4 साल बाद भी परिषद में नेता प्रतिपक्ष नहीं 

इधर आमला नगर पालिका परिषद में पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद यहां अपनी सरकार नहीं बना पाने का कलंक झेल चुकी भाजपा चार वर्षो के बाद भी यहां नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई है, और जो पार्टी के अंदर अंदरूनी कलह और कमजोरी को दर्शाते हैं शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर भी संगठन की कमजोरी की बात बताई है,अब जो भी हो लेकिन इस समय भाजपा संगठन में एल्डरमैन पार्षदों की नियुक्ति पर सवाल और बवाल जरूर खड़े हो गए हैं। इस मामले में भाजपा ब्लॉक संगठन अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा है कि फिलहाल उन्हें कार्यकर्ताओं की ऐसी नाराजगी की कोई जानकारी नहीं है, एल्डरमैन पार्षदों की नियुक्ति संगठन के वरिष्ठ अधिकारी ही करते हैं, आमला नगर परिषद में जल्दी ही नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।