बैतूल। संगठन विस्तार और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी ने महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए किसान नेता दिनेश यदुवंशी को आमला विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के मार्गदर्शन में किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इस नियुक्ति से आमला क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। साथ ही, समाजवादी पार्टी के जनाधार को विस्तार देने में भी यह निर्णय अहम भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी से अपेक्षा जताई गई है कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए दिनेश यदुवंशी को बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Continue With Google
Comments (0)