आमला। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को अभियान के दूसरे दिन जीआरपी थाना आमला द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जीआरपी पुलिस ने रेल रक्षा समिति के सदस्यों, कुलियों, वेंडर्स, ऑटो चालकों तथा आम नागरिकों के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को मादक पदार्थों एवं विभिन्न प्रकार के नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और स्कूली बच्चों से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही सभी से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।
जीआरपी पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी दोहराया।
सरकार और सार्वजनिक नीति
जीआरपी आमला ने निकाली जागरूकता रैली, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान को दिया जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
रेलवे स्टेशन परिसर में रेल रक्षा समिति, कुली, वेंडर्स, ऑटो चालक और आम नागरिकों के साथ निकाली रैली, नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत
July 16, 2026 08:08 PM
1 min read
38 views
1/5
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google