गौशाला में गौवंश को नहीं मिल रहा चारा
भूख और सड़ा भूसा खाने से दो गायों की मौत

बरगी:- बेसहारा पशुओं को सहारा देने गौशालाएं तो बना दी गई परन्तु इन गौशालाओं में जानवरों से जानवरों से भी बत्तर व्यवहार किया जा रहा है ताजा मामला बरगी के निकट ग्राम पंचायत सालीवाड़ा का है जहां शासकीय गौशाला में जानवरों को दो दिन से चारा पानी न मिलने की खबर ग्रामीणों को मिली तो सभी इक्ट्ठा हो कर के गौशाला देखने पहुंचे तो वहां गेट पर ताला डाला हुआ था और गौशाला में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था जब ग्रामीण ग्राम पंचायत सालीवाड़ा की सरपंच के साथ गौशाला में अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए गौशाला के अंदर लगभग 70 गौवंश बंधे हुए थे जिन्हें दो दिन से चारा पानी नहीं मिला था और जब ग्रामीण उन्हें भूसा डालने भूसा गोदाम में पहुंचे तो वहां भूसे की हालत देख दंग रह गए पूरा भूसा पानी में गीला होकर सड़ चुका था जिसे खा कर एक गाय वही मृत पड़ी हुई थी और एक अन्य गाय भी बाहर मृत पड़ी थी सैड के अंदर गंदगी और कीचड़ में गायों को बांधा गया था  जिसे देख कर ग्रामीणों ने पूरे गौशाला की जांच की जिसमें गौशाला में गौवंश कम मात्रा में होना और दस्तावेज में ज्यादा दर्शाए गए है इन्हीं सब अनियमितताओं के चलते सरपंच के आदेश पर समस्त गौवंश को मुक्त कर गौशाला में ताला लगाया गया एवं इसकी शिकायत बरगी नायब तहसीलदार को की गई बताया जाता है कि उक्त गौशाला का संचालन राष्ट्रीय देश भक्ति सेवा संस्थान समिति द्वारा किया जा रहा है जिसके संचालक सुशील जौशैले द्वारा किया जा रहा है गौशाला  निरीक्षण में ग्राम के नीरज उपाध्याय,चक्रेश रजक,सत्यम,राहुल उपाध्याय,महेंद्र पटेल,राजेंद्र ठाकुर,प्रदीप,गंगा राम साहू, रितिक उपाध्याय,मदन यादव मोहन,राकेश यादव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे