नेपानगर में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई के विरोध में प्रदेशव्यापी चल रहे रैली एवं धरना प्रदर्शन के तहत नेपानगर में आज मनोज टॉकीज महाराणा प्रताप चौराहे से रैली निकल गई क्या रैली महाराणा प्रताप चौराहे से शिवाजी नगर बुधवार मार्केट से शिवाजी चौराहे पर रैली का समापन किया गया । 

 

महंगाई के विरोध में नारे लगाए गए "मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी", " वाहरे मोदी तेरा खेल खा गई शक्कर पी गए तेल", के तारों के साथ रैली निकाली ।

 

शिवाजी नगर की महिलाओं द्वारा महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा निकल गई रैली के समर्थन में महिलाओं ने रैली के ऊपर पुष्प वर्षा कर समर्थन जताया।

 

कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने कहा कि बीजेपी पूरे देश में जिस तरह महंगाई बढ़ा रही है शक्कर के भाव 40% बढ़ा दिए गए हैं। तेल, पेट्रोल के भाव बढ़ा दिए गए हैं और मजदूरों और किसने की आमदनी नहीं बढ़ रही है जिससे आम जनता आर्थिक रूप से परेशान हो रही है । युवाओं को रोजगार नहीं है भारतीय जनता पार्टी की चाहे देश में हो या प्रदेश में हो सरकार पूरी तरह फेल हो रही है और कांग्रेस महंगाई के विरुद्ध विरोध करते हैं 

 

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस ने कहा कि बीजेपी जिस तरह पूरे देश में महंगाई बढ़ा रही है उसी का प्रदेश स्तर पर कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और आज उसी कड़ी में नेपानगर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के महंगाई के विरोध में रैली निकालकर एवं नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

 

रैली में कांग्रेस के रविंद्र महाजन जिला ग्रामीण अध्यक्ष बुरहानपुर, जगमीत सिंह जाली जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बुरहानपुर, पांडुरंग अमले ब्लॉक मंडलम अध्यक्ष , सोहन सैनी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नेपानगर, राजेश पटेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका नेपानगर

 

बाइट 01 रविंद्र महाजन कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बुरहानपुर

 

बाइट 02 प्रकाश सिंह बैंस नगर कांग्रेस अध्यक्ष नेपानगर