सौसर सिविल अस्पताल में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ अचानक अस्पताल पहुंच गए। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और जहां खामियां मिलीं, वहां अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की दूसरी मंजिल पर नवनिर्मित पीआईसीयू और एनआरसी वार्ड अधूरे और बंद मिले। दोनों वार्डों पर ताला लगा देख कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल की ओपीडी, आयुष्मान काउंटर, लैब, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण केंद्र, ऑक्सीजन प्लांट, जनरल वार्ड और प्रसूता वार्ड सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वहीं एम्बुलेंस व्यवस्था को लेकर भी कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र बीपीएल मरीजों को निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा मिले, जबकि सक्षम मरीजों से निर्धारित शुल्क लिया जाए।
कलेक्टर के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर अस्पताल प्रबंधन और निर्माण एजेंसी कितनी तेजी से अमल करती है और अधूरे वार्ड मरीजों के लिए कब तक शुरू हो पाते हैं।
Continue With Google
Comments (0)