मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन। आज बरगी ग्राम में ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ओर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव के निर्देश में देश में बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया । कांग्रेस के कार्यकर्ता मुन्नी बाई उइके, राजा साहू, रघु चौधरी, विकास खन्ना, पंकज परस्ते,गौरव कुशरे ,रामेश्वर गिरी, छोटे लाल केवट बेनी आमों, विष्णु दुबे, राजेश चौकसे, किशोरी मरकाम, सुरेंद्र श्रीपाल,दिलीप गिद्रोनिया ,सोनू पटेल,भारत यादव, बंदु चौधरी, आदि बहुत सारे कार्यकर्ता पटेल तिराहे में एकत्र हुए जहां सभी कार्यकर्ता अपने हाथों में तेल, शक्कर, गैस, डीजल, प्याज जैसी रोजमर्रा की चीजों के जो रेट आसमान छू रहे उसकी तख्तियां लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे साथ ही जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजनों को शक्कर के छोटे छोटे पैकेट बांटकर अपना विरोध दर्ज किया । कांग्रेस जनों ने बताया कि यदि समय रहते सरकार ने इस समस्या का निदान नहीं किया तो आने वाले समय में कांग्रेस उग्र आंदोलन भी करेगी ।आज के कार्यक्रम में विजय राजपूत, प्रकाश तस्प, नन्नू रजक, गोविंद पटेल, शानू यादव, विपुल झरिया वीरू यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
Continue With Google
Comments (0)