ग्राम बम्हनी में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, 7-8 एकड़ फसल जलकर राख
मुलताई क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में आज दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग सजन सिंह रघुवंशी, अमीर सिंह रघुवंशी एवं मोटू साहू के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 7 से 8 एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ड्राइवर भूपेंद्र राठौर और गिरीश पिपले की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आसपास के खेतों को सुरक्षित बचाया।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक रूप से तेज गर्मी और सूखी फसल को इसकी वजह माना जा रहा है। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्राम बम्हनी में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, 7-8 एकड़ फसल जलकर राख
घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Continue With Google
Comments (0)