\
बैतूल: पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। सटोरियों के ठिकानों पर छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अति.पु.अ. श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने कस्बे में सट्टेबाजी के ठिकानों पर छापे मारे और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
घटना का विवरण
दिनांक 02.01.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत कार्यवाही करते हुए, कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर कस्बे में सट्टेबाजों के ठिकानों पर छापा मारा। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नाम आरोपी:
- टीनू साहू, पिता: मेंहगू साहू, उम्र: 58, निवासी: बेल बाजार, सदर बैतूल
- गीता राम उर्फ जीतू, पिता: किशनलाल बानखेडे, उम्र: 50, निवासी: खंजनपुर बैतूल
- जावेद मिता जफर शाह, उम्र: 30, निवासी: जय प्रकाश वार्ड, सदर बेतूल
- हीरा लाल, पिता: सेन्या हिवरखेडे, उम्र: 43, निवासी: भग्गूढाना गंज बतूल
- हेमंत, पिता: भीमराव पडलक, उम्र: 28, निवासी: खजनपुर बेतूल
- राजेश, पिता: नामदेव झरबडे, उम्र: 40, निवासी: वैष्णवी नगर बेतूल
- रोहित, पिता: अनिल सराठे, उम्र: 29, निवासी: भगतसिंह वार्ड, सदर बेतूल
आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में शामिल पुलिस दल:
- निरीक्षक नीरज पाल
- उनि उत्तम मस्तकार
- सउनि अरूण यादव
- सउनि जगदीश नावरे
- सउनि सुरेश चौधरी
- प्र. आर. 369 शिव कुमार
- प्र. आर. 64 तरूण पटेल
- प्र. आर. 677 दीपक कटियार
- आर. 703 प्रदीप
- आर. 650 उज्जवल दुवे
- आर. 474 राहुल शर्मा
- आर 430 चन्द्रपाल सरयाम
इस कार्यवाही से बैतूल पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)