बैतूल, 02 अप्रैल 2026। जिले में किसानों को निशाना बनाकर ट्रैक्टर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भैंसदेही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹26 लाख कीमत के 4 ट्रैक्टर बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में की गई।
चलाने के नाम पर लेते थे ट्रैक्टर, फिर महाराष्ट्र में बेच देते थे
पुलिस के अनुसार, 07 फरवरी 2026 को फरियादियों ने थाना भैंसदेही में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजेश विजयकर ने ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर लिया और बाद में धोखाधड़ी कर उसे बेच दिया।
शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 37/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) एवं 314 के तहत प्रकरण की विवेचना शुरू की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—
राजेश विजयकर (निवासी कौडीढाना, भैंसदेही)
योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण (निवासी जिला अमरावती, महाराष्ट्र)
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय भैंसदेही में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बरामद हुए 4 ट्रैक्टर, 26 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक कुल 04 ट्रैक्टर बरामद किए हैं—
02 नीले रंग के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर
02 लाल रंग के मैसी (Massey) कंपनी के ट्रैक्टर
इन ट्रैक्टरों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹26 लाख बताई जा रही है।
इस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम के निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर
उपनिरीक्षक आशीष कुमरे
सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले
आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके
साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे
नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर
किसानों और नागरिकों से पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि—
अपने कृषि यंत्र या वाहन किसी को देने से पहले उसकी पूरी जानकारी एवं सत्यापन अवश्य करें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाना में दें
उन्होंने कहा कि समय रहते सतर्कता बरतने से इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

Continue With Google
Comments (0)