जबलपुर/बरगी:  फील्ड रेस्ट हाउस में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी (जबलपुर ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव जी की विशेष उपस्थिति रही, जिसने क्षेत्र में कांग्रेस की 'चट्टानी एकता' को प्रदर्शित किया।

संगठन की मजबूती पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ है। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत करते हुए आह्वान किया कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के समन्वय से हम हर बूथ पर विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

भव्य स्वागत एवं वन भोज

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश परमार जी विधायक, सरदार सिंह जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन विधानसभा प्रभारी दीपांशु यादव और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात एक 'सामूहिक वन भोज' का आयोजन किया गया, जिसने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे को और अधिक प्रगाढ़ किया।

प्रमुख उपस्थिति

  • मुन्नी बाई, ब्लॉक अध्यक्ष
  • रामेश्वर गिरी
  • विकास खन्ना
  • रघु चौधरी
  • कमला पटेल
  • राजेश चौकसे
  • कुंवर पटेल
  • शुभम अवधिया
  • नारायण शर्मा
  • आकाश सैनी
  • हर्ष जायसवाल
  • उमा उईके
  • हिम्मत चौधरी
  • बेनी आर्मो

इस महत्वपूर्ण आयोजन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मंडलम, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे.