बुढ़ार कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जैतपुर विधानसभा की अहम बैठक संपन्न
बुढ़ार, जैतपुर विधानसभा में कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव और विशिष्ट अतिथि बिछिया विधायक व शहडोल कांग्रेस प्रभारी श्री नारायण सिंह पट्टा ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने की।
प्रदेश के सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव के दो दिवसीय जिले के दौरे के दौरान उन्होंने जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की और पंचायत/वार्ड कमेटी गठन प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कुछ वार्डों में स्वयं उपस्थित होकर वार्ड कमेटी का गठन भी कराया।
दिनांक 10 मार्च को डॉ. चंदन यादव के बुढ़ार आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:
- प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह
- बलमीत सिंह खनूजा
- राम सिंह
- सुजीत सिंह चंदेल
- मुबारक मास्टर
- हनुमान खंडेलवाल
- रामसजीवन शर्मा
- संतोष सिंह सेंगर
- अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन और युवा साथी
धनपुरी वार्ड क्रमांक 20 में वार्ड कमेटी का गठन
बैठक के उपरांत बुढ़ार ब्लॉक के अंतर्गत धनपुरी वार्ड क्रमांक 20 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह की अगुआई में प्रदेश सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव और जिला कांग्रेस प्रभारी नारायण पट्टा ने पहुंचकर वार्ड कमेटी का गठन किया। सर्वसम्मति से एड. प्रदीप वर्मन को वार्ड अध्यक्ष और नेहा खान को महिला नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदाधिकारियों में पवन कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, सुघीर्व पाल, शिवा कोल, अमृत चौरसिया, और रवि तिवारी शामिल हैं।
इस बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Continue With Google
Comments (0)