सिंगरौली के चितरंगी तहसील के ग्राम बसाही में उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अब्दुल वक्श का मकान ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब दो हेक्टेयर भूमि में लगी अरहर की फसल भी नष्ट हो गई। एसडीएम सौरभ मिश्रा और थाना प्रभारी सुदेश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
प्रशासन का कहना है कि शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मामला एकतरफा है। उन्होंने आरोप लगाया कि याचिकाकर्ता शंकर प्रसाद यादव स्वयं चार एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं और उनकी फाइल भी प्रशासन में लंबित है।
ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि शंकर प्रसाद यादव कहते हैं कि "मुख्यमंत्री मेरे रिश्तेदार हैं", जिससे प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह घटना सवाल खड़ा करती है कि कड़ाके की ठंड में परिवार को बेघर करना क्या न्याय की भावना के अनुरूप है? ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे, जबकि परिवारजन उजड़े आशियाने को देखते रहे।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई करेगा या यह कार्रवाई चयनात्मक बनकर रह जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)