चौथिया के किसान राजेंद्र बिसन्द्रे के खेत में खड़ी गेहूँ की फसल में लगी भीषण आग,दमकल टीम नें पाया काबू 

मुलताई। बुधवार दोपहर नगर पालिका दमकल टीम कों सूचना मिली थी कि ग्राम चौथिया के किसान राजेंद्र बिसन्द्रे के खेत में खड़ी गेहूँ की फसल में आग लग गई है।
सूचना पर तत्काल मौक़े पर पहुंची दमकल टीम नें आग पर काबू पाया,बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग नें देखते ही देखते सात एकड़ में खड़ी गेंहूँ की फसल कों चपेट में लें लिया, जिससे किसान कों लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।
दमकल टीम में भूपेन्द्र सिंह राठौर और राकेश बारंगे शामिल थे, जिन्होंने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है वही घटना में किसान कों बड़ा नुकसान हुआ है,समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आग दूसरे खेत में भी फैल जाती।